Uttarakhand

जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश

शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का असर, जलापूर्ति से लेकर अतिक्रमण तक कई मामलों का हुआ समाधान

शिकायतकर्ता की मौजूदगी में होगा स्थलीय निरीक्षण, आपदा मामलों में दो दिन के भीतर क्षति आकलन के निर्देश

पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 21 शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा शेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत के स्थलीय निरीक्षण से पूर्व संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से सूचित करें, ताकि उसकी उपस्थिति में वास्तविक स्थिति का आकलन कर प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन, ई-ऑफिस तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों और लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनसमस्याओं का गंभीरता, संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा संबंधी शिकायतों पर विशेष संवेदनशीलता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित विभाग दो दिवस के भीतर क्षति का आगणन तैयार कर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

जनता मिलन में चंदोलाराईं के ग्रामीणों ने अनियमित पेयजल आपूर्ति एवं जलस्रोतों के रखरखाव की समस्या उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, जल संस्थान को अगले ही दिन कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेजकर स्थिति का आकलन करने तथा नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही निरीक्षण से पूर्व शिकायतकर्ताओं को सूचना देने के निर्देश भी दिए। रतकोटी निवासी दलवीर सिंह ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना में घायल हुई अपनी पत्नी के लिए चोटों की गंभीरता के अनुरूप मुआवजा बढ़ाने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर चिकित्सीय आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मांडाखाल के ग्रामीणों ने चर्च के ऊपर स्थित जर्जर देवदार के पेड़ से संभावित खतरे की जानकारी देते हुए उसे हटाने की मांग की, जबकि डांडापानी निवासी मंगतराम ने अपने मकान से सटे खड़ीक के पेड़ के पातन की मांग की। दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी, पौड़ी को राजस्व उपनिरीक्षक से तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराकर जनहित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अन्य शिकायतों पर भी संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने पूर्व में प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की। ग्राम क्वीराली निवासी भगवती प्रसाद खण्डूड़ी द्वारा पेयजल आपूर्ति संबंधी शिकायत पर जल संस्थान ने मुख्य पाइपलाइन पर वाल्व स्थापित कर जल वितरण व्यवस्था में सुधार किया, जिसके बाद शिकायतकर्ता के घर नियमित जलापूर्ति शुरू हो गई। इसकी पुष्टि स्वयं शिकायतकर्ता ने भी की।

खिर्सू निवासी चंडी प्रसाद नौडियाल द्वारा सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण की शिकायत के संबंध में जांच में पाया गया कि निर्माण के दौरान डाली गई मिट्टी संबंधित व्यक्ति से हटवा दी गई है तथा वर्तमान में सरकारी भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं है। चंदोलारांई निवासी दीपक चन्दोला द्वारा पंचायत भवन निर्माण के भुगतान संबंधी शिकायत पर जांच में पाया गया कि निर्माण कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है तथा कुछ कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं हैं। ऐसे में नियमानुसार कार्य पूर्ण होने के बाद ही भुगतान किया जाएगा। वहीं, ग्राम पंचायत बयेला तल्ला के ग्रामीणों द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन को ग्राम सभा को हस्तांतरित किए जाने की मांग पर संबंधित विभाग ने अवगत कराया कि भवन हस्तांतरण की अनुमति प्रदान की जा चुकी है।

इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, मुख्य शिक्षाधिकारी अत्रेय सयाना, क्षेत्राधिकारी तपेश कुमार चंद, जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) अंशुल बिष्ट, एआरटीओ मंगल सिंह, एसडीओ वन आयशा बिष्ट, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विवेक सेमवाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान टी.एस. रावत, अधिशासी अभियंता विद्युत अभिनव रावत, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई परशुराम चमोली, जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, परियोजना अधिकारी उरेडा चंद्रप्रकाश उपाध्याय, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह, एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका संजय कुमार, ईडीएम सचिन भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *